पिछले वित्त वर्ष में 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि अर्थव्यवस्था की मजबूती का प्रमाण: मोदी
- DSS Admin
- Jun 05, 2026
नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती, सुधारों की सफलता और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है।
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज की, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) में वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। यह प्रदर्शन बाजार के अनुमान से बेहतर माना जा रहा है।
आंकड़े जारी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारत की विकास गति मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का प्रमाण है।
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में जीवन को आसान बनाने और कारोबार को आसान बनाने को और बेहतर बनाने तथा युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
-----------

