भारत-म्यांमार के बीच सहयोगी संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के बीच सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि म्यांमार के राष्ट्रपति की यात्रा का उद्देश्य मित्रता और सहयोग के बंधन को और मजबूत करना है। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 03 जून तक भारत दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन वे बोधगया गए थे और उनका 2 जून को मुंबई दौरे का कार्यक्रम है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार म्यांमार भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीति के संगम पर स्थित है। राष्ट्रपति ह्लाइंग की भारत की आधिकारिक यात्रा से दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
------------

