दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल के विशेष वार्डों का लिया जायजा
- DSS Admin
- May 26, 2026
नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा कर हीट वेव के निदान के लिए बनाए गए विशेष वार्डों एवं तैयारियों का जायजा लिया।
मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हीट वेव को देखते हुए अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार, पर्याप्त बेड, कूलिंग व्यवस्था, दवाइयों एवं मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार है।
डॉ. सिंह ने कहा कि सभी अस्पतालों को इससे संबंधित सभी प्रकार के निर्देश दे दिए हैं और ओआरएस सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। यदि किसी मरीज को आपातकालीन देखभाल की आवश्यकता होती है तो बेड और विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने गर्मी को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
---------------

