इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों से अपने सैनिक हटाए

तेल अवीव, 25 जून (हि स/ रिया नोवोस्ती)। इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों से सैनिक हटाने शुरू कर दिए हैं।

इज़राइली न्यूज़ वेबसाइट आई24 ने गुरुवार को एक अमेरिकी सूत्र के हवाले से बताया कि इज़राइल ने अच्छी नीयत दिखाते हुए दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों से सैनिक हटाने शुरू कर दिए हैं।

रिपाेर्ट के अनुसार दक्षिणी लेबनान में तथाकथित बफ़र ज़ोन के जिन हिस्सों से इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने अपने सैनिक हटाए हैं, वहाँ लेबनानी सेना का कब्ज़ा हो जाएगा। खबरों के मुताबिक, एक इज़राइली अधिकारी ने कहा कि आईडीएफ दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बनाए रखेंगे।

मंगलवार को वाशिंगटन में लेबनान और इज़राइल के बीच बातचीत का पाँचवाँ दौर शुरू हुआ।

खबरों के अनुसार, इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौता हुआ था जो 19 जून से लागू होना था, लेकिन उसी दिन लेबनान की सेना के एक फ़ील्ड सूत्र ने रिया नोवोस्ती को बताया था कि इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले जारी रखे हैं ।

   

सम्बंधित खबर