मादक कारोबारी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 मई (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 स्थित हायदारपाड़ा इलाके में छापेमारी कर भक्तिनगर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित का नाम रंजीत सिंह बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह अपने घर में दुकान की आड़ लेकर लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों का कारोबार चला रहा था।

शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही कुछ नकद पैसे भी जब्त किए गए है, जिन्हें इस अवैध कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

   

सम्बंधित खबर