मालदा बस टर्मिनस में अवैध वसूली का खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
- DSS Admin
- May 15, 2026
मालदा, 15 मई (हि. स.)। नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सख्त निर्देश के बाद राज्यभर में अवैध वसूली और सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच चांचल के काजी नजरुल बस टर्मिनस में फर्जी कूपन दिखाकर ट्रकों से अवैध वसूली का मामला एक मामला शुक्रवार को सामने आने से हड़कंप मच गया है।
आरोप है कि बाहर से आने वाले पत्थर, बालू समेत मालवाहक ट्रकों को रोककर 50 रुपये की वसूली की जा रही थी। मौके पर इलियास नामक व्यक्ति को पैसे लेते हुए देखा गया, जिसने कैमरे के सामने इसे स्वीकार भी किया, हालांकि उसने इसे ड्राइवरों की सुविधा के लिए बताया।
जांच में बरामद कूपन पर “उत्तर मालदा समिति” का नाम लिखा है, लेकिन कोई वैध रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, जिससे फर्जीवाड़े का शक और गहरा गया है। घटना को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा नेता रतन दास ने सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

