भारत-नेपाल सीमा के पास अवैध हथियार बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 18 मई (हि. स.)। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। 41वीं बटालियन एसएसबी, रानीडांगा की टीम ने खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में एक ऑपरेशन के दौरान अवैध हथियार बरामद करते हुए एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नवीन थापा मगर (31) है। वह नेपाल के काकरभिट्टा का निवासी है। आरोपित किशनगंज (बिहार) के गलगलिया बाजार से हथियार लेकर पानीटंकी (दार्जिलिंग) तक पहुंचाने का काम कर रहा था और इसके बदले उसे पैसे मिलने थे।

एसएसबी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए लिखा, सोमवार दोपहर करीब, ‘ई’ कंपनी कादोमनी जोत की क्विक रिस्पांस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-327 पर भालुकगरा इलाके में अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपित के पास से दो देशी पिस्तौल सहित एक मैगजीन बरामद किए। एसएसबी ने आरोपित और बरामद हथियारों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया है।

   

सम्बंधित खबर