पुलिस का अभियान संपोलिया : मेडिकल स्टोर की आड़ में अफीम की अवैध बिक्री

925 ग्राम अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, 12 मई (हि.स.)। देचू थाना पुलिस ने अभियान संपोलिया के तहत एक मेडिकल स्टोर से 925 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

फलोदी एसपी पूजा अवाना ने बताया कि जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान संपोलिया चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान गांव बुड़किया स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर से 925 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने जालेली फौजदार निवासी अशोक विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर