महाराष्ट्र में शीतलहर का असर, जेऊर में लुढ़का 6.4 डिग्री पारा

मुंबई, 14 दिसंबर (हि.स.)। हिमालय और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण महाराष्ट्र के कई इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। जेऊर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमालय क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड से लोग कांप रहे हैं। महाराष्ट्र में उत्तर भारत से सर्द हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है। इस कारण राज्य में ठंड बढ़ गई है। मुंबई, ठाणे और आस-पास के शहरों में भी गुलाबी ठंड बढ़ गई है। राज्य में अधिकतम तापमान का पारा गिर गया है। राज्य के कई हिस्सों में लोग ठंड से कांप रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से लगाए गए पूर्वानुमान के अनुसार शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक क्रिसमस तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ेगा। गुरुवार से फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

मुंबई में रविवार को कोलाबा में 20.9 डिग्री और सांताक्रूज में 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ठाणे में 19.2 डिग्रीन्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जेऊर 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्ररहा। अहमदनगर में 8.4 डिग्री, जलगांव में 10 डिग्री, मालेगांव में 8.4डिग्री, नाशिक में 9.9 डिग्री और हिल स्टेशन महाबलेश्वर में 12.3डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाडा औरमध्य महाराष्ट्र के कई जिलों में ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। नासिक, पुणे, बारामती,अहिल्यानगर, नांदेड़, धाराशिव, जलगांव, मालेगांव, अमरावती, भंडारा, गोंदिया, नागपुर औरयवतमाल सहित कई शहरों में ठंड का असर देखा जा रहा है। मध्य महाराष्ट्र में शीतलहरकी संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

   

सम्बंधित खबर