पौड़ी महोत्सव धयाणी बल बिलैती कैमरा पर जमकर झूमें दर्शक
- Admin Admin
- Jun 06, 2025

पौड़ी गढ़वाल, 6 जून (हि.स.)। जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में प्रीतम भरतवाण ने गढ़वाली जागर और गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संध्या का शुभारम्भ संध्या जाग जागर रूमा झुमा से किया। इसके बाद राम गंगा न्योला देवताओं शिव गंगा, शिवजी कैलाश रैदन, ऑपरेशन सिंदूर पर हम कुशल छौ मां दगड़ियों दगड़ी , गढ़वाली गीत ध्यानी बल बिलैती कैमरा, राज राजेश्वरी जोग माया वार्ता स्तुति, अंजली खरे और प्रीतम भरतवाण के युगल गीत सुना समदानी और बांद अमरावती, गढ़ समयाल, सरली मेरु जिया लगेगी गाकर दर्शकों की खूब ताली बटोरी।अंजली खरे मेरी देवी ज्वाल्पा सौंजसौ देई मिलाई गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया दर्शक दीर्घा में दर्शकों ने खूब डांस किया।l
चक्रव्यूह जरासंध वध का मंचन बड़ा भावपूर्ण रहा। गोरिल कंडोलिया जागर से उन्होने अपनी सांस्कृतिक संध्या का समापन किया। संगीत पक्ष में तबला सुभाष पांडे, ऑक्टोपैड रवि थापा, ढोलक सुमित गुसाईं,की बोर्ड ज्योति पंत और बांसुरी पर महेश , हड़का विजेंद्र ने संगत की। संचालन अनिल गोदियाल ने किया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पौड़ी सांस्कृतिक गति विधियों के लिए जानी जाती है और शहर के सांस्कृतिक विरासत के इस आयोजन के लिए उन्होने पालिका अध्यक्ष की सराहना की। उन्होने जिला चिकित्सालय पौड़ी के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए दो करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।
विशिष्ट अतिथि सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी के विकास के लिए योजनाएं जारी हैं शीघ्र ही विकास कार्य धरातल पर दिखने शुरू हो जाएंगे। उन्होने आयोजन की सफलता के लिए सभी संयोजन समितियों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खीर्सू संपत सिंह रावत, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी,पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत अंजुल, वीरेंद्र खंकरियाल, व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा, आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल, सतेन्द्र रावत, सभासद रेखा , संगीता रावत, बृजमोहन , प्रदीप असवाल,युद्धवीर सिंह, सूरज बिष्ट आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह