जमालपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन, विधायक डाॅ भारत भूषण ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
- DSS Admin
- May 24, 2026

कठुआ, 24 मई । कठुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमालपुर गांव में रविवार डाॅ भारत भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता दरबार भी लगाया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
जनता दरबार के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से पेयजल संकट, सड़कों व गलियों की मरम्मत तथा नालियों के निर्माण से जुड़ी समस्याओं को उठाया। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में विधायक भारत भूषण ने कठुआ विधानसभा के गांव चक्क घोटा में एक नई सड़क का उद्घाटन भी किया। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इन विकास कार्यों से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे।
---------------

