पहला सर्व धर्म अंगदान जागरूकता सम्मेलन आयोजित

जम्मू,, 27 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार बड़े स्तर पर सर्व धर्म अंगदान जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वास्थय विशेषज्ञों और सामुदायिक नेताओं ने एक मंच पर आकर अंगदान के महत्व पर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम एसओटीटीओ जेएंडके और एस.एस. जैन सभा जम्मू के संयुक्त तत्वावधान में बाहू प्लाजा स्थित श्री विमल मुनि भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अरविंद गुप्ता, विक्रम रंधावा और युधवीर सेठी ने भी भाग लिया और अंगदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. पूनम महाजन ने “विभिन्न धर्मों की दृष्टि से अंगदान” विषय पर प्रस्तुति देते हुए बताया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध सहित सभी प्रमुख धर्म मानव सेवा, करुणा और जीवन बचाने के संदेश को बढ़ावा देते हैं तथा अंगदान को निस्वार्थ सेवा का श्रेष्ठ कार्य मानते हैं। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भी अंगदान को मानवता की सेवा बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक अंगदाता बनने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंगदान से जुड़े भ्रम दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर