भारत-नेपाल सीमा से चार अंतराष्ट्रीय वाहन चोर गिरफ्तार

-नेपाल में बेचते है चोरी की गाड़ी

पूर्वी चंपारण,18 मई (हि.स.)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की दो स्पेलेंडर बाइक के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान नेपाल बारा जिला के मटिअरवा गांव निवासी केदार प्रसाद के पुत्र आनन्द कुमार, हरेंद्र साह के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान जांच में वाहन चोरी का निकला,तत्काल दोनों बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बताया कि उसने बाइक बेलदरवा गांव निवासी रघुबीर साह के पुत्र हिरदेश कुमार से चौदह हजार रुपये में लिया था। पुलिस के जवानों ने छापेमारी कर हिरदेश को भी गिरफ्तार किया। तीनों शातिर चोरों से पता चला कि लाला छपरा गांव निवासी अजय कुमार उर्फ हरिओम के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर बिक्री की जाती है।

इनके द्वारा नेपाल में नम्बर प्लेट बदलकर, फर्जी तरीके से कागजात बनवाकर, चेचिस नंबर टेंपरिंग कर बड़ी आसानी से बेची जाती है। जिसके बाद चारो आरोपितों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर