कांग्रेस हाईकमान ने जेके यूनिट में 'अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों' की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई
- DSS Admin
- Jun 12, 2026
जम्मू, 12 जून (हि.स.)। कांग्रेस हाईकमान ने आज अपनी जम्मू-कश्मीर यूनिट में अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों की खबरों की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई है।
एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के जारी आदेश के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने तुरंत प्रभाव से इस कमेटी के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।
राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को इस पैनल का संयोजक (कन्वीनर) नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में डॉ. अमर सिंह और रफीक खान शामिल हैं।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, यह कमेटी जम्मू-कश्मीर में सामने आई अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों की जांच करेगी।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कांग्रेस हाईकमान ने जेके के शीर्ष नेताओं को नई दिल्ली बुलाया था और पार्टी के भीतर आपसी कलह और असंतोष को लेकर उनमें से कुछ को कड़ी फटकार लगाई थी। कभी जेके की राजनीति में एक बड़ी ताकत रही कांग्रेस अब वहां की राजनीति में हाशिए पर आ गई है।
---------------

