बागपत को-आपरेटिव शुगर मिल्स लि०, बागपत की साफ सफाई के निर्देश
- Admin Admin
- Jun 22, 2025

बागपत, 22 जून (हि.स.)। गन्ना पेराई सत्र समाप्त होने के बाद बागपत को-आपरेटिव शुगर मिल्स लि०, की साफ सफाई के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने रविवार को गन्ना मिल की सीजन मरम्मत, रख-रखाव का निरीक्षण किया। मिल अधिकारियों से कार्य को सही प्रकार से करने के लिए कहा गया है।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अभियन्ता, मुख्य रसायनविद् को निर्देश दिये गये कि मिल मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण समय से पूर्ण करा लिया जाये। जिलाधिकारी द्वारा गन्ना सर्वे के साथ विकास कार्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गयी और को0-0238 के क्षेत्रफल को घटाने तथा नवीनतम गन्ना प्रजातियों के क्षेत्रफल को भी बढ़ाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी, बागपत मुख्य गन्ना अधिकारी, चीनी मिल बागपत को निर्देश दिये गये कि गन्ना सर्वे का कार्य समय से पूर्ण कराकर, किसानों के सट्टे तैयार करा लिये जाये, जिससे पेराई सत्र के दौरान किसानों को कोई समस्या न होने पाये। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह एवम् चीनी मिल बागपत के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे ।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी