यमुनानगर: निगम अधिकारी सुधारे अपनी कार्यशैली: घनश्याम दास अरोड़ा
- Admin Admin
- Apr 21, 2025

यमुनानगर, 21 अप्रैल (हि.स.)। यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने यमुनानगर निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण करने हेतु शहर में यमुना गली में पहुंचे। यहां पर जलभराव और अन्य जन सामस्याओं को लेकर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
सोमवार को यमुना गली में बारिश से होने वाले जलभराव,सीवरेज की समस्यायों व नगर निगम यमुनानगर से सम्बंधित समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनावों में जनता ने हमें विकास कार्यों के लिए वोट देकर जितवाकर भेजा है। जनता द्वारा बताए गए कार्यों को करवाना हमारा दायित्व व प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारीयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार ले। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को बिजली, पानी, सडक़ें, पक्के रास्ते, गलियां और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग