मोदी कन्या प्लस टू विद्यालय की उत्कृष्ट छात्राओं को मिला पुरस्कार

रांची, 18 मई (हि.स.)।

शिवनारायण मोदी कन्या प्लसस टू विद्यालय की छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोमवार को सम्मानित किया गया।

मिनीमैक सिस्टम्स, पुणे के सौजन्य से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्लस टू कॉमर्स में राधिका कुमारी, साइंस में निशा रानी और आर्ट्स में विदुषी सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी और 2100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। समारोह में गणित शिक्षक आशुतोष की विशेष सराहना की गई। समारोह में विद्यालय की सभी छात्राओं को उपस्थित रखा गया ताकि वे प्रोत्साहित हो सकें।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल केडिया सहित अन्य अतिथियों ने छात्राओं को सम्मानित किया। मौके पर बताया गया कि कक्षा 10 वीं की परीक्षा में काजल कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रॉफी और 2100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।

प्रियंका को 95.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 1500 रुपये दिया गया। वहीं प्रीति, बबली, ममता, मानसी, सोनाक्षी एवं काजल-2 को 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर 500-500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल केडिया, सचिव वेद बागला, सह सचिव विजय सरायका, आलोक तुलस्यान सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर