
रामगढ़, 20 जून (हि.स.)। व्यवहार न्यायालय में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकार मो तौफीकुल हसन के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सिविल सर्जन कार्यालय एवं इंडियन रेट क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो तौफीकुल हसन, जिला एवं अपर न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी अरविंद कच्छप, सिविल जज सीनियर डिवीजन शबेंदु द्विवेदी, तबिंदा खान, उत्तम सागर राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार, प्रधान न्यायाधीश जेजे बोर्ड आलोक सिंह, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी हर्षित तिवारी एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन आयशा सिंह सरदार ने किया।
इस दौरान शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायालय कर्मियों, अधिवक्ता दालचा के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स और आम नागरिकों ने भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस दौरान शिविर में रक्तदान के महत्व, सुरक्षित रक्त की उपलब्धता एवं नियमित रक्तदान से होने वाले लाभों के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को समय समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया गया।
शिविर को सफल बनाने में सिविल सर्जन अनिल कुमार, सदर अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ निशांत अहमद, डॉ स्वेच्छा शेखर, लैब तकनीशयन उपेंद्र कुमार साहू, अजीत कुमार रजक, संजू कुमारी, ट्रेनी राहुल कुमार, मिथुन कुमार कुशवाहा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अनूप कुमार सहित अन्य का योगदान रहा।
---------------

