कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

रांची, 27 जून (हि.स.)। रांची के

कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पटना के तत्वावधान में कक्षाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपयोग विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रोचक बनाना था। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन प्रियदर्शिनी सवाई एवं विकास कुमार परिधारिया ने संवादात्मक सत्रों और व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरणों की जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत अधिगम, मूल्यांकन तकनीकों, नवाचारी शिक्षण रणनीतियों तथा शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रशिक्षकों ने बताया कि कक्षा शिक्षण में एआई तकनीकों के समावेश से विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है। साथ ही शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत व्यावसायिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।

शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और तकनीक के बेहतर उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर