गुरूजी को पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : स्पीकर

रांची, 23 जून (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) डॉ रबींद्रनाथ महतो ने झारखंड आंदोलन के नायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लोकसेवा के लिये मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किये जाने पर कहा कि यह सम्मान गुरुजी के त्याग और समर्पण की ऐतिहासिक स्वीकृति है।

उन्होंने इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया।

उन्होंने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गुरुजी का जीवन सादगी, संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल है।

एक आंदोलनकारी से मुख्यमंत्री तक का उनका सफर जनविश्वास और जनसंघर्ष की जीवंत गाथा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा हमेशा यह साबित करता रहा कि सतत संघर्ष से ऐतिहासिक बदलाव संभव है।

यह सम्मान झारखंड के संघर्ष का सम्मान है।

अलग झारखंड राज्य के निर्माण, झारखंडियों को उनके हक-अधिकार दिलाने में गुरुजी का योगदान इतिहास में अमिट है। उनका संघर्ष और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर