रिनपास में डीटीएमएस मशीन लगने से मरीजों काे मिलेगी राहत : इरफान

रांची, 17 जून (हि.स.)।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रांची स्थित रिनपास में मानसिक रोगों के आधुनिक उपचार के लिए विश्वस्तरीय डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (डीटीएमएस) मशीन लगने से मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। मंत्री बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ रांची और सीसीएल के सहयोग से प्रोजेक्ट मानस के तहत रिनपास परिसर दो करोड़ रुपये की लागत से स्थाएपित इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे।

मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में डीटीएमएस जैसी आधुनिक तकनीक की उपलब्धता झारखंड के मरीजों को बेहतर और प्रभावी इलाज करेगी। उन्होंने रोटरी क्लब और सीसीएल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मौके पर कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि डीटीएमएस मशीन मानसिक रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। इसके माध्यम से अवसाद, चिंता, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) सहित कई मानसिक रोगों का अधिक प्रभावी और कम समय में उपचार संभव हो सकेगा।

रिनपास निदेशक डॉ जयंती सिमलाई ने कहा कि यह तकनीक मानसिक स्वास्थ्य उपचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी। वहीं रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इसे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कांके विधायक सुरेश बैठा, रिनपास निदेशक डॉ जयंती सिमलाई, रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, रोटरी गवर्नर नम्रता, सीसीएल (सीएसआर) के जीएम सिद्धार्थ शंकर लाल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर