पतरातू से चोरी हुआ टाटा-709 लोहरदगा से बरामद, चालक गिरफ्तार

बरामद टाटा 709

रामगढ़, 19 मई (हि.स.)।

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी टर्बो टाटा 709 को पुलिस ने लोहरदगा से बरामद कर लिया। साथ ही चोरी कर ले जा रहे चालक को भी गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 मई की रात में पतरातू के तालातांड़ से टर्बो( जेएच 02 एजी 3165) की चोरी हुई थी। इस मामले में 14 मई को कांड संख्या 117/ 26 दर्ज किया गया था। इस मामले में एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर छापेमारी दल गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा जिले के किस्को मोड़ से चोरी हुई टाटा 709 बरामद की गई।

साथ ही वाहन चोरी कर ले जाने वाले ड्राइवर कासिम अंसारी को भी पकड़ा गया। कासिम अंसारी लोहरदगा थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला का रहने वाला है।

छापेमारी दल में पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अफजल हुसैन, एएसआई सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर