इनर व्हील क्लब काे मिला सभी 08 श्रेणियों में पुरस्कृत

रामगढ़, 30 जून (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के लिए यह वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनात्मक रहा। क्लब ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के बल पर वार्षिक सम्मान समारोह में सभी 08 प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

बेस्ट क्लब, बेस्ट फाइल कीपिंग, 05 सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स के लिए प्रमाण-पत्र हासिल कर नया इतिहास बनाया। इसके अलावा आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट नमिता श्रॉफ, एफिशिएंट सेक्रेटरी जनेशा वडेरा, एफिशिएंट ट्रेजरर मेघा बगड़िया, बेस्ट आईएसओ निधि चौधरी, बेस्ट एडिटर का सम्मान नीरू साहनी को मिला।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्लब की अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने कहा कि ये पुरस्कार केवल ट्रॉफियां नहीं हैं, बल्कि पूरे वर्ष सभी सदस्यों की ओर से किए गए अथक परिश्रम, समर्पण, एकजुटता और सेवा भावना का सम्मान हैं।

उन्होंने क्लब के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों के विश्वास, सहयोग और निरंतर उत्साहवर्धन ने टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास दिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर