जेजेए के प्रदेश अध्यक्ष बने अभय लाभ, महासचिव संजीव समीर

कोडरमा, 17 मई (हि.स.)। कुजू अक्षत बैंक्वेट हॉल में गहमागहमी के साथ जेजेए के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव की घोषणा रविवार को हुई। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और प्रदेश महासचिव संजीव समीर काे बनाया गया। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में सुभाशीष झा की घोषणा की गयी।

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, पूर्व अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय, प्रदेश कमेटी के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न जिला के अध्यक्ष और महासचिव ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। रामगढ़ जिला इकाई कमेटी की ओर से अतिथियों को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के बाद संगठन के मजबूती पर वक्ताओं ने अपने अनुभव और विचार रखे।

बीएसपीएस और जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि संगठन में ताकत है और हम संगठित रहेंगे तो ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर अबतक की गतिविधियों और आगे की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व अध्यक्ष विष्णुशंकर उपाध्याय ने कहा कि यूनियन पत्रकार हित में सदैव आगे है और संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संरक्षण और सुरक्षा देना है।

इस दौरान प्रदेश कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और महासचिव संजीव समीर को बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। दोनों ने यूनियन का सभी जिले में विस्तार करने और पूरी कार्यकारिणी की जल्द घोषणा करने की बात कही। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम, हजारीबाग अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, कोडरमा अध्यक्ष कुमार रमेशम, महासचिव अनिल सिंह, शौकत खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामगढ़ जिला इकाई कमेटी के सभी सदस्यों की भूमिका रही।

इस मौके पर राजीव गुप्ता, अजय कुमार, अर्जुन सोनी, भावेश मिश्रा, अभय सिंह, अजय मिश्रा, संजय कुमार यादव, सोनी कुमारी, मासूम अंसारी, राकेश सिंह, रामकृष्ण मेहता, संजय कुमार, अर्जुन साव, सुभाशीस झा, जयदीप सिंह, रवि कुमार, रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर