क्रॉस वोटिंग पर झामुमो करेगा मंथन : भट्टाचार्य

रांची, 22 जून (हि.स.)।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के जिन छह विधायकों ने गडबडी की है इसकी समीक्षा जल्द की जाएगी।

भट्टाचार्य सोमवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन उन 50 विधायकों के नेता हैं जिन्होंने झामुमो और कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट दिया, जबकि परिमल नाथवानी को वोट देने वाले 28 विधायकों के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन हैं।

परिमल नथवानी ने फेसबुक में भी अपने तीनों शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताते हुए पोस्ट किया था, लेकिन चुनाव में निरस्त छह वोट देनेवालों के नेता कौन है, यह विचाराधीन है। लेकिन हार हो या जीत इसपर मंथन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गठबंधन के अधिकांश विधायक अपने नेतृत्व के साथ खड़े रहे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग ने राजनीतिक स्थिति को नया मोड़ दिया है।

मौके पर उन्होंने नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए और लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण और बढ़ती लागत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिसमें गुरूजी के परिवार के सदस्य शामिल होने गए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर