प्रेस क्लब में पुस्तक अघोर : एक आत्मकथा का हुआ विमोचन

रांची, 18 मई (हि.स.)।

रांची प्रेस क्लब में सोमवार को आध्यात्मिक एवं सामाजिक चेतना पर आधारित पुस्तक अघोर : एक आत्मकथा का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक महंत श्री चन्द्र भूषण नाथ अघोरी के जीवन, साधना, संघर्ष और आध्यात्मिक अनुभवों पर आधारित है।

इस अवसर पर पुस्तक के लेखक सह फोटो जर्नलिस्ट राज वर्मा ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य लोगों को प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कृति पाठकों में ईश्वर एवं भगवती के प्रति आस्था और समर्पण का भाव जागृत करेगी।

उन्होंने बताया कि पुस्तक में महंत श्री चन्द्र भूषण नाथ अघोरी के जीवन के संघर्ष, कठिन साधना, सामाजिक विरोध और गुरु कृपा से प्राप्त आध्यात्मिक अनुभवों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही अघोर मार्ग को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलवीर दत्त उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अनुज सिन्हा, संजय मिश्रा, शंभू ठाकुर, अभिषेक सिन्हा सहित साहित्य, पत्रकारिता, अध्यात्म एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर