रांची, 21 दिसंबर (हि.स.)। झारखण्ड में लोहरदगा जिला रविवार को सबसे अधिक ठंडा रहा। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया। रविवार को भी राज्य के उत्तर -पश्चिमी जिलों में कुहासा छाया रहा। हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में कुहासा कम रहा।
वहीं विभाग ने सोमवार तक उपर्युक्त जिलों में घना कुहासा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, जमशेदपुर में 21.2 डिग्री और 12.2, डालटेनगंज में अधिकतम 21.6 और 6.9 डिग्री, बोकारो में 19.6 और 10.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak



