ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

रांची, 01 जून (हि.स.)। अरगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम संदीप डे बताया गया है। इसके पास से 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मैदान तरफ एक व्यक्ति के जरिये बाहर से लाकर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा के निर्देशन एंव पुलिस उपाधीक्षक हटिया नीरज कुमार के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना से छापेमारी टीम का गठन कर छापेमारी के लिए निर्देश दिया गया। टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए हरमू क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें हरमू मैदान से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई।

---------------

   

सम्बंधित खबर