खुदकुशी के प्रयास करने वाले प्रेमी के पास मिले हथियार को तलाश रही पुलिस

रामगढ़, 17 मई (हि.स.)। शहर के पारसोतिया मुहल्ले में प्रेमिका की शादी के बाद गुस्से में जिस प्रेमी अंकित यादव ने खुदकुशी का प्रयास किया था, उसकी पूरी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस को वह हथियार झाड़ियों में फेंका हुआ मिला, जिससे उसने खुद के सीने में गोली दागी थी। अभी तक हथियार को छुपाने वाला शख्स उतेश गोस्वामी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस अब वह लिंक तलाश रही है कि बंगाली टोला निवासी गर्जन यादव के पुत्र अंकित यादव को वह बंदूक किसने उपलब्ध कराई थी। अंकित यादव के पास किसी प्रकार का कोई हथियार पहले से मौजूद नहीं था। यह दवा उसके परिजन कर रहे हैं। 7.65 एमएम का पिस्टल पुलिस ने जब्त किया है जो हथियार पुलिस को मिला है वह अभी तक किसी बड़े अपराधी और गैंग से जुड़े लोगों के पास ही मिला है।

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि अंकित यादव के दिया गया बयान सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो से मैच नहीं खा रहा है। अभी भी अंकित इलाजरत है, इसलिए उससे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। अस्पताल से आने के बाद पुलिस उससे पूरी कहानी जानेगी। लेकिन हथियार को लेकर घटनास्थल से भागने और छुपाने वाला शख्स उतेश अभी भी फरार है ।उसकी गिरफ्तारी के बाद ही उस साजिश से पर्दा उठेगा जो अंकित के साथ मिलकर उसने रची थी।

---------------

   

सम्बंधित खबर