बिजली-पानी समस्या को लेकर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन
- DSS Admin
- May 12, 2026



रांची, 12 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रांची में बिजली और पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जिला स्कूल मैदान शहीद चौक से जिला समाहरणालय तक घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय का घेराव कर प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में भीषण जल संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों का आक्रोश अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनता के हक, अधिकार और मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर भाजपा का यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर कार्यकर्ता झारखंड बंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में सड़कों पर उतरी यह भारी भीड़, राज्य सरकार के नाकामियों के प्रति जनाक्रोश का प्रतीक है। आज लोगों का गुस्सा और आक्रोश रांची की सड़कों पर दिख रहा है।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पानी और बिजली की गंभीर समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं है। आम जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए परेशान है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। जनता को राहत देने के बजाय प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से लगातार मुंह मोड़ रही है। भाजपा जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और हर घर तक पानी पहुंचाने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में पानी और बिजली की समस्या है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने 5000 करोड़ से अधिक की राशि नल से जल योजना के लिए देने का काम किया, लेकिन घोटालेबाजों की ओर से सारे पैसे खा लिए गये। झारखंड सरकार घोटालेबाजों की सरकार है। यहां बिजली की भारी किल्लत है, पूरी अराजकता फैली हुई है। राज्यभर में किसान, मजदूर, आम नागरिक पूरी तरह त्रस्त हैं। यह सरकार सभी का दोहन कर रही है। आज का यह आंदोलन सांकेतिक हैं, सुधार नहीं किया गया तो जनता सर फोड़ना भी जानती है। जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उ
---------------

