राधा गोविंद विवि के छात्र ने एनआईटी में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 278

रामगढ़, 02 जुलाई (हि.स.)। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के छात्र ने एनआईटी में सफलता हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। बीसीए के छात्र शिवम कुमार सिंह ने एनआईटी में ऑल इंडिया रैंक 278 हासिल किया है। कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में उसे यह सफलता मिली है। रांची रोड, हीरक नगर के रहने वाले मिथिलेश सिंह के पुत्र शिवम कुमार सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षण संस्थान को दिया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने शिवम कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, लगन, अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विश्वविद्यालय के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो(डॉ) अशोक कुमार सहित अन्य ने शिवम कुमार सिंह को बधाई दी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर