रास्ते के विवाद को लेकर आपस में भिड़े स्टेशन मैनेजर और हेड मास्टर का परिवार

रामगढ़, 19 मई (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड, इंदिरा कॉलोनी में रास्ते के विवाद को लेकर दो परिवार आपस में उलझ गए। इस दौरान हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हुए हैं। रामगढ़ थाने में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पहली प्राथमिकी संजय कुमार राय ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुगिया, मांडू के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। वे 17 मई की रात एक पार्टी में शामिल होकर अपने घर लौटे, तो रास्ते के विवाद को लेकर रांची रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मैनेजर राज कपूर चौरसिया उनका पुत्र सचिन चौरसिया उर्फ राहुल और उनकी पत्नी बेबी देवी ने उनके साथ गाली गलौज की।

इस दौरान उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। सचिन चौरसिया उर्फ राहुल और राज कपूर चौरसिया ने लाठी चलाई जिससे उनके सिर पत्नी पूनम राय के हाथ पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने तीनों के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस मामले में दूसरी प्राथमिकी रांची रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मैनेजर राज कपूर चौरसिया की पत्नी बेबी देवी ने दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जबसे उन्होंने इंदिरा नगर में घर खरीदा है तब से संजय राय उनसे रंगदारी मांग रहे थे। उन लोगों ने उनके पति राजकुमार चौरसिया और पुत्र राहुल चौरसिया पर जानलेवा हमला किया।

मारपीट के दौरान संजय राय ने कई अज्ञात लोगों को भी बुलाया था। जिन लोगों ने मिलकर हमला किया। संजय राय और उनके सहयोगियों ने लोहे के रोड से राज कपूर चौरसिया और राहुल चौरसिया पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया। वे लोग वृंदावन हॉस्पिटल में भर्ती हैं और अभी आईसीयू में इलाजरत हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर