विप्स के पूर्वी क्षेत्र की बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
- DSS Admin
- May 09, 2026
रांची, 09 मई (हि.स.)।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में महिलाओं (विप्स) के पूर्वी क्षेत्र की छठी बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विप्स मेकॉन की ओर से शनिवार को रांची में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्र के पीएसयू की महिला पेशेवरों ने भाग लिया। इस अवसर पर बतौर अतिथि विप्स पूर्वी क्षेत्र की अध्यक्ष और जीआरएसई की सहायक महाप्रबंधक (सीसी) स्वगता सेन रॉय ने कहा कि निरंतर सीखने, सहयोग और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर ध्यासन देने की जरूरत है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में अपनाई जाने वाली सावधानियों, साइबर अपराध के नवीनतम मामलों और साइबर सुरक्षा जागरूकता पर सूचनापरक सत्र पर चर्चा किया जाना लाभप्रद साबित होगा।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने और एक मजबूत पेशेवर समुदाय के निर्माण के प्रति नए संकल्प पर जोर दिया।
इस दौरान स्वागत भाषण सीमंतिनी साहू, सहायक महाप्रबंधक (लौह निर्माण), निगमित संचार प्रभारी, विप्स पूर्वी क्षेत्र की ईसी सदस्य और विप्स फोरम, मेकॉन की संयोजक ने दिया।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में विप्स पूर्वी क्षेत्र की अध्यक्ष और जीआरएसई की सहायक महाप्रबंधक (सीसी) स्वगता सेन रॉय, विप्स पूर्वी क्षेत्र की उपाध्यक्ष और आइओसीएल के ईआरओ की वरिष्ठ प्रबंधक (आईए) नेहा दुगर गुप्ता, विप्स पूर्वी क्षेत्र की सचिव और एनआरएल की महाप्रबंधक (आयोजना) रंजना चक्रवर्ती, विप्स फोरम सहित अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

