भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पंहुचे बारसूर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- DSS Admin
- Jun 13, 2026
दंतेवाड़ा, 13 जून (हि.स.)। जिले के बारसूर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आगमन पर आज शनिवार काे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भारत माता के जय घोषों के बीच उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया ।
बारसूर आगमन के दौरान राहुल टिकरिहा ने प्रसिद्ध बत्तीसा मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनका मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम, सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाढ़ी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

