सरकार ने बारामूला में जम्मू-कश्मीर वेतन प्रणाली की अनियमितताओं की जांच के लिए एक समिति का किया गठन
- DSS Admin
- May 16, 2026
श्रीनगर, 16 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बारामूला के लोक निर्माण विभाग (आर एंड बी) में जेके पेसिस्टम एप्लिकेशन में अनधिकृत कर्मचारियों को उपयोगकर्ता क्रेडेंशियल आवंटित करने में अनियमितताओं की जांच के लिए एक तथ्य-जांच समिति का गठन किया है।
लोक निर्माण विभाग (आर एंड बी) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार समिति निर्धारित मानदंडों के उल्लंघन में उपयोगकर्ता क्रेडेंशियल आवंटित करने की जांच करेगी और सभी संबंधित अभिलेखों की जांच करेगी।
दो सदस्यीय समिति में उत्तर कश्मीर के मुख्य लेखा अधिकारी शाहनवाज उमर खान और प्रशासनिक विभाग के सहायक लेखा अधिकारी इम्तियाज रसूल भट शामिल हैं। सरकार ने समिति को 10 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
---------------

