ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल का जलवा, 37 पदक

हमीरपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। हमीरपुर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के तैराकों ने ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल में आयोजित ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदक जिसमें 17 स्वर्ण, 15 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में गीतिशा, अमायरा, प्लाक्षा, ईवा, आर्यश, नक्श, अंशज चंदेल, स्टैनज़िन खेनराब, रागेन तथा जैवर्धन ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं अनिका, वास्वी, वामिका, लखित और शेराब सहित अन्य खिलाड़ियों ने रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और प्रशिक्षक पूनम के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

   

सम्बंधित खबर