जमीन कब्‍जे के खिलाफ लोगों का महाजुटान करेगा जेएलकेएम : देवेंद्र

रांची, 16 जून (हि.स.)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि राजधानी रांची और पूरे झारखंड में जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ जेएलकेएम आंदोलन करेगा। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में तेजी से अवैध तरीके से जमीन पर कब्जे का काम जारी है।

उन्‍होंने कहा कि यदि सरकार नियम संगत तरीके से इस समस्‍या का समाधान नहीं करती है तो जल्द रांची के चारों तरफ से लोगों का महाजुटान कर जमीन बचाओ यात्रा आंदोलन किया जायेगा। देवेन्द्र नाथ सोमवार को राजभवन में राज्यापाल संतोष गंगवार से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि जेएलकेएम के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्‍होंने बताया कि राज्यपाल को बताया गया कि रांची में

पूंजीपति वर्ग, भू-माफिया और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से राजधानी रांची के आसपास खेतीहर किसानों को भूमिहीन बनाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।

पूंजीपति वर्ग कुछ जमीन दलालों के साथ मिलकर जबरन, सीएनटी एक्ट जमीन, गैर मजरूआ आम खास, कृषि भूमि, वन भूमि, पहनाई, बकास्त, जिरात, बकाश्त भूइहरी, हिंद केसरी और अन्‍य प्रकार की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि राज्‍यपाल ने इस मामले में जल्‍द सकरात्‍मक कार्रवाई

मौके पर करमु मुंडा, नागेंद्र महतो, बाबूलाल महतो, जयंती देवी, संजय महतो, मालती देवी, चंदन महतो, धनेश्वर महतो, रजनीश कुमार महतो, शांति देवी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर