बहु प्लाजा में एआई आधारित नगर निगम कैमरों का शुभारंभ किया गया

जम्मू,, 09 जून (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) द्वारा मंगलवार शाम बहु प्लाजा स्थित जेडीए कार्यालय के बाहर एआई आधारित नगर निगम कैमरों और अत्याधुनिक पॉटहोल पैचिंग मशीन का प्रदर्शन एवं शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त ने नई तकनीकों का लोकार्पण करते हुए कहा कि इन आधुनिक उपकरणों के उपयोग से शहर में निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य तेज गति और बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट तकनीक के इस्तेमाल से नगर निगम की कार्यक्षमता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने एआई आधारित कैमरों और पॉटहोल पैचिंग मशीन की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर