जम्मू नगर निगम कर्मचारियों ने एनजीओ सिस्टम खत्म करने की मांग उठाई
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
जम्मू,, 03 जून (हि.स.)।
जम्मू नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत सभी कैडर यूनियनों ने अपने लंबित मांगपत्रों को लेकर आंदोलन की चेतावनी जारी की है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जनवरी 2026 और 19 मई 2026 को दो बार मांगपत्र जम्मू नगर निगम को सौंपा था लेकिन उनकी प्रमुख मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यूनियन की मुख्य मांग जम्मू नगर निगम से एनजीओ सिस्टम को समाप्त कर सभी कर्मचारियों की सीधी भर्ती विभाग के माध्यम से करने की है जैसा कि श्रीनगर नगर निगम में किया जाता है। यूनियन ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को नजरअंदाज कर तीसरे जोन में आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है जिसका वे विरोध करते हैं।
यूनियन ने जम्मू नगर निगम को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो 6 जून और 8 जून 2026 को दो दिन का प्रदर्शन किया जाएगा और 9 जून 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
---------------

