जोगिंदर नगर शहरी निकाय के सात वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित
- DSS Admin
- May 17, 2026
मंडी, 17 मई (हि.स.)। मंडी जिला की नगर परिषद् जोगिंदर नगर के सात वार्डों के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मतों की गिनती उपरांत चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर एक लक्ष्मी बाजार से 216 मतों के साथ प्यार चंद विजेता रहे। जबकि ममता कुमारी 159 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस वार्ड में नोटा के लिए 1 मत पड़ा। वार्ड नंबर दो गरोडू से संतोष कुमारी 298 मत प्राप्त कर विजयी रही । जबकि सीमा देवी को 230 मत तथा प्रेरणा ज्योति को 14 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से नोटा को 7 मत पड़े।
इसी तरह वार्ड नंबर तीन कॉलेज क्षेत्र से 261 मत प्राप्त कर अनीता देवी विजयी रही। उनकी प्रतिद्वंदी कमला को 44 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में नोटा को 8 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर चार समलोट क्षेत्र से शिखा 255 मत हासिल कर विजेता रही। जबकि अजय कुमार को 130 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में नोटा को 1 मत पड़ा। वार्ड नंबर पांच अप्पर सेरी से 235 मतों के साथ चंदर रेखा विजयी रही। शिवाली ठाकुर को 134 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से नोटा को 6 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर छह लोअर सेरी में हुए सीधे मुकाबले में गुरुध्यान 321 मत प्राप्त कर विजेता रहे। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजीव कुमार को 79 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से नोटा को 4 मत पड़े। इसी तरह वार्ड नंबर सात शानन से 211 मत प्राप्त कर रीतू विजयी रही जबकि रीना को 139,निर्मला देवी को 93 तथा शीला देवी को 83 मत प्राप्त हए। इस वार्ड में लोगों ने नोटा का बटन नहीं दबाया।
---------------

