लुधियाना| नाइटिंगेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फूड प्रोडक्शन एंड ईटरी इंटर्नशिप प्रोग्राम तथा एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग इंटर्नशिप प्रोग्राम में नामांकित छात्रों ने डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से वेरका दूध प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान छात्रों ने दूध प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया और दूध संग्रह, प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा विपणन से जुड़े विभिन्न चरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्हें औद्योगिक प्रबंधन, स्वच्छता मानकों और डेयरी उत्पादन में अपनाई जाने वाली गुणवत्ता नियंत्रण प्रणालियों के बारे में भी अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान मिस सुखम कौर ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

