भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम में जैन संतों से लिया आशीर्वाद

जयपुर, 6 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जैन धर्म के सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम में जैनसंतों से आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पहली बार जैन धर्म के संतों का सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर वर्ग के साथ हर जाति, हर समाज के उत्थान और कल्याण के लिए तत्पर है। सीएम शर्मा शनिवार को जहां अर्थ व्यवस्था से जुड़े समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात की, वहीं रविवार को अपनी धर्म परायणता का परिचय देते हुए जैन संतों का आशीर्वाद लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गरीब के लिए छत की चिंता करते है तो बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था भी कर रहे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वीसी से हुए संवाद को लेकर कहा कि शीर्ष नेतृत्व सदैव अच्छा, और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश से लक्ष्य के एक तिहाई सदस्य बनाए जा चुके है यह स्थिति संतोषप्रद है। भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता संगठन के कार्य सदस्यता अभियान में जुटे हुए है, सभी अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे है। प्रदेश भाजपा लक्ष्य को समय पर पूरा करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान से हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ना चाहिए। आज समाज में कुछ विकृत मानसिकता के लोग बढ़ रहे है। विपक्षी पार्टियां इन लोगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़कर हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। देश के विकास और राष्ट्र की उन्नति के लिए पीएम मोदी पूर्णरूप से समर्पित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

   

सम्बंधित खबर