भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प

कटिहार, 04 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान की टीम ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने 500 से ज्यादा सदस्य बनाने वालों को सम्मानित किया।

प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान और बलरामपुर से चुनाव लड़े प्रत्याशी वरुण झा ने अपने संबोधन में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार मजबूत हो रहा है और चहुँओर से समर्थन मिल रहा है। बैठक में जिला प्रभारी संतोष सुराणा, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सहसंयोजक गोविंद अधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय झा और आईटी सेल के संयोजक रितेश सिन्हा भी उपस्थित थे। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर पर टोली बनाकर काम करना होगा। बैठक के अंत में मनोज राय ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए उनका सहयोग मांगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

   

सम्बंधित खबर