शोध छात्र संगठन की छात्रा इकाई ने जेपीयू कुलपति के पुतले को भेंट की लाली, बिंदी, चूड़ी और साड़ी

जेपीयू मोबिल कांड: शोध छात्र संगठन छात्रा इकाई ने जेपीयू कुलपति के पुतले को भेंट की लाली, बिंदी, चूड़ी और साड़ीJPU Mobile Scandal: Research Students Organization Students Unit presented Lali, Bindi, Bangle and Saree to the effigy of JPU Vice Chancellor

सारण, 15 जून (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति पर मोबिल फेंकने के मामले में छात्र संगठन आरएसए के सिवान प्रभारी विशाल सिंह राजपूत और गोपालगंज प्रभारी सुनील सिंह की गिरफ्तारी के बाद बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है।

इस कार्रवाई से नाराज आरएसए छात्रा इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप छात्राओं ने कुलपति प्रो परमेंद्र बाजपेई का प्रतीकात्मक पुतला बनाया और उन्हें चूड़ी, लहठी व साड़ी भेंट कर अपना आक्रोश दर्ज कराया। संगठन ने इसे कुलपति का श्रृंगार सम्मान बताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही छात्र नेत्रियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक सुनियोजित साजिश के तहत संगठन के दो निर्दोष छात्र नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि आरएसए लगातार विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता और सत्र में देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर आवाज उठा रहा था जिसे दबाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

छात्राओं ने कहा कि कुलपति अब छात्रों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं और वे भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। निर्दोषों की गिरफ्तारी यह साफ करती है कि प्रशासन अब छात्र हितों से जुड़े जायज सवालों से डरने लगा है।

छात्राओं ने कहा कि जेपीयू जयप्रकाश नारायण की आंदोलनकारी धरती पर स्थित है, जहां अन्याय के खिलाफ संघर्ष कभी नहीं रुकेगा। जेल भेजने की धमकी से संगठन पीछे नहीं हटेगा, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई और तेज होगी। यदि गिरफ्तार छात्र नेताओं को जल्द न्याय नहीं मिला, तो पूरे विवि क्षेत्र में आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर मुस्कान पांडे, खुशी, रिंकू यादव, प्रियंका, प्रिया, संजना, संजू, बबली और प्रतिमा कुमारी सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थीं।

---------------

   

सम्बंधित खबर