राेहतक: जस्टिस विद-इन द वॉल्स अभियान के तहत जेल में हुआ नुक्कड़ नाटक
- Admin Admin
- Jun 04, 2025

रोहतक, 4 जून (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा नीरजा कुलवंत कलसन व प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान दीवारों के भीतर न्याय के तहत सुनारिया स्थित जेल परिसर बाबा मस्तनाथ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक तथा कैदियों के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए एक हेल्प डेस्क लगवाया गया।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन भी उपस्थित रही। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि इस अभियान का अभिप्राय मुख्य रूप से यह सुनिश्चित करना है कि जेलों में बंद कैदियों को भी उचित कानूनी सहायता और न्याय के अवसर मिलें व कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना। कई कैदी, विशेषकर गरीब और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले, अपने कानूनी अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सेवाओं के बारे में नहीं जानते हैं। यह अभियान उन्हें इन अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना, मामलों का शीघ्र निपटान, वैकल्पिक विवाद समाधान को बढ़ावा देना तथा जेलों में विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित करना आदि शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल