जयप्रकाश विश्वविद्यालय पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अब 30 जून से
- DSS Admin
- Jun 22, 2026
सारण, 22 जून (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।
परीक्षा नियंत्रक में बताया कि अब यह परीक्षा 25 जून के बजाय 30 जून से शुरू होकर 7 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दरअसल, 25 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा होने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने उस दिन होने वाली कोर कोर्स-10 की परीक्षा को अब 7 जुलाई को कराने का निर्णय लिया है। शेष अन्य विषयों की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय और तारीख पर ही होंगी।
परीक्षा के लिए विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसमें ग्रुप ए गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, उर्दू, संस्कृत, कॉमर्स की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी, जिसमें ग्रुप बी भौतिकी, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी की परीक्षा ली जाएगी।
सारण जिले के छात्रों के लिए जेपीयू का मल्टीपरपस परीक्षा भवन और सीवान व गोपालगंज के छात्रों के लिए राजा सिंह कॉलेज सीवान को केंद्र बनाया गया है। मुख्य परीक्षा के बाद 8 से 10 जुलाई तक प्रैक्टिकल और वायवा का आयोजन होगा।
---------------

