जलभराव के कारण जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट आंशिक रद्द रहेगी

जयपुर, 07 जुलाई (हि.स.)।

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जल भराव के कारण जयपुर -बांद्रा टर्मिनस -जयपुर रेलसेवा को आंशिक रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12980, जयपुर -बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 6 जुलाई 2026 को जयपुर से प्रस्थान की है वह वापी स्टेशन तक की संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12979, बांद्रा टर्मिनस -जयपुर रेलसेवा भी बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात वापी -बांद्रा टर्मिनस- वापी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

---------------

   

सम्बंधित खबर