अमरनाथ यात्रा के लिए 9 जुलाई तक के सभी टोकन वितरित
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
जम्मू,, 05 जुलाई (हि.स.)।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण (तत्काल रजिस्ट्रेशन) को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है। डिवकाम जम्मू रमेश कुमार ने बताया कि 9 जुलाई तक के लिए सभी टोकन पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। ऐसे में जिन श्रद्धालुओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे तत्काल पंजीकरण के लिए 9 जुलाई के बाद ही जम्मू पहुंचें, ताकि अनावश्यक भीड़ और असुविधा से बचा जा सके।
---------------

