स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रोकी गई ढाई दिन की तनख्वाह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की
- DSS Admin
- Jun 08, 2026
जम्मू,, 08 जून (हि.स.)।
जम्मू में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ढाई दिन का वेतन रोके जाने के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारियों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के छह महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से लंबित वेतन संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे दोबारा हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
---------------

