कठुआ में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी, 13 लाख का 24 कैरेट सोना लेकर फरार हुआ चोर

Jewellery shop burgled in broad daylight in Kathua; thief flees with 24-carat gold worth Rs 13 lakh


कठुआ, 15 मई । कठुआ शहर में एक चैंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है जिसने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6ः30 बजे प्रिंस ज्वेलर्स में एक अज्ञात चोर ने करीब 73 ग्राम 24 कैरेट सोना चोरी कर लिया। चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना को लेकर दुकान मालिक बोध राज ने इसे केवल एक दुकान का नुकसान नहीं, बल्कि पूरे कठुआ व्यापारिक समुदाय के लिए चिंता का विषय बताया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं शहर में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और मेहनत से व्यवसाय चलाने वाले लोगों को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं। ज्वेलर्स ने सभी सोना कारोबारियों और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी किया गया सोना बेचने या बदलवाने के लिए बाजार में लाया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध 24 कैरेट सोना बेचने या बनवाने के लिए संपर्क करता है तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन या दिए गए संपर्क नंबरों पर दें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर